भारत ने पाक को सात विकेट से दी करारी हरार, रोहित ने फिर किया शानदार प्रदर्शन,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

अहमदाबाद । गुजरात के अहमदाबाद में खेले गए मैच में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया है। भारत ने टॉस जीतने के बाद पाकिस्तान को पहले बेटिंग करने का मौका दिया । पाक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 42. 5 ओवर में  191 रन बनाए। पाक के बनाये गए स्कोर का पीछा करते हुए भारत ने खेल के सभी क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन किया । भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने चौके छक्कों के साथ 86 रनों की शानदार पारी खेली । अय्यर ने भी अपने हाथ खोलते हुए अर्धशतकीय पारी खेली। इस तरह भारत ने तीन विकेट खोकर 192 रन बना लिए।

 

 

पीएम मोदी ने पाक पर जीत के लिए बधाई

पीएम मोदी ने पाक पर भारत की शानदार जीत के लिए भारत की टीम को बधाई देने के साथ आगे की मैचों के लिए अपनी शुभकामनाएं x पर दी है।

 

भारतीय गेंदबाजों ने पाक के खिलाफ किया कमाल,

पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने अच्छी शुरुआत की । पाक के ओपनर बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक और इमाम-उल-हक ने शुरुआती ओवर में बेहतरीन प्रदर्शन किया। आठवें ओवर में मोहम्मद सिराज ने अब्दुल्ला शफीक को चलता किया। इसके बाद लगातार पाक के विकट गिरने शुरू हो गाएं

 

 

पाक के कप्तान बाबर आजम और इमाम उल हक ने पारी को संभालने की कोशिश की पर 13वें ओवर में हार्दिक पांड्या ने इमाम को आउट करके भारत को खेल में बढ़त दिला दी।साउद शकील 6 रन बनाकर कुलदीप यादव के हाथों आउट हुए । मोहम्मद रिजवान को जसप्रीत बुमराह ने बोल्ड कर किया।हालांकि  रिजवान 49 रन बनाकर हाथ खोलते हुए दिखाई दिए।

 

 

 

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज