भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का जोश, जगह-जगह हुआ स्वागत व पुष्पवर्षा

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बरेली। स्वतंत्रता दिवस से पूर्व भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा सोमवार को दो मंडलों में भव्य तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया। बांके बिहारी मंडल की तिरंगा यात्रा शहीद पंकज अरोड़ा चौक से आरंभ होकर भारत माता मंदिर तक पहुँची, जहाँ राष्ट्रगान के साथ इसका समापन हुआ। मार्ग में जगह-जगह नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

इस यात्रा में महापौर डॉ. उमेश गौतम, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हर्षवर्धन आर्य, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, गुलशन आनंद, अनिल कुमार एडवोकेट, श्रुति गंगवार, डॉ. विमल भारद्वाज, मंडल अध्यक्ष मोहित अरोड़ा, देवेंद्र जोशी, विष्णु शर्मा, महानगर मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर, विक्रम शर्मा, विपिन भास्कर, अजय चौहान, राजकिशोर कश्यप, योगेश कुमार, अमन सक्सेना, सतीश कतिव, शशि सक्सेना, राजीव गुप्ता सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।

इसके बाद टीवरीनाथ मंडल की तिरंगा यात्रा कोहड़ा पीर पेट्रोल पंप से प्रारंभ होकर सीआई पार्क तक पहुँची। इस दौरान भी मार्ग में अनेक स्थानों पर पुष्पवर्षा और स्वागत किया गया। यात्रा में प्रदेश कार्य समिति सदस्य रामगोपाल मिश्रा, भाजपा नेता अनिल सक्सेना, महिला आयोग सदस्य पुष्पा पांडे, मंडल अध्यक्ष शिखा मल्होत्रा, योगेश अग्रवाल, सुशील गब्बर, मनोज कतिव, विशाल वर्मा, गौरव सक्सेना, शोभित अग्रवाल सहित मंडल के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

देशभक्ति के नारों और हाथों में लहराते तिरंगों के साथ यह आयोजन शहर में एकता, उत्साह और राष्ट्रीय गर्व का संदेश देता रहा।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज