कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान जोश में, पदाधिकारियों ने कहा – कार्यकर्ताओं के संघर्ष से बदलेगी सरकार

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बरेली। उपजा प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने संगठन की मजबूती और जनसंघर्ष के माध्यम से सरकार बदलने का संकल्प लिया। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट और प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व महापौर प्रत्याशी डॉ. के.बी. त्रिपाठी मौजूद रहे।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मिर्जा अशफाक सकलैनी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिला और महानगर कार्यकारिणी का गठन हो चुका है और अभियान का पहला चरण पूरा हो गया है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी के मार्गदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व और राहुल गांधी की सामाजिक न्याय की सोच के साथ प्रियंका गांधी के संगठनात्मक विज़न को मूर्त रूप दिया जा रहा है।

महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मौजूदा शासन में नफरत का माहौल फैलाया जा रहा है और संविधान को कमजोर करने का प्रयास हो रहा है। ऐसे समय में कांग्रेस गांधीवादी विचारधारा के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा, “हम संघर्ष करेंगे, लड़ेंगे और आगे बढ़ेंगे।”

डॉ. के.बी. त्रिपाठी ने बताया कि संगठन सृजन अभियान के पहले चरण में ‘घर-घर कांग्रेस’ अभियान के तहत झंडा लगाना, सभाएं करना और ज्ञापन सौंपने जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। अब दूसरे चरण में कांग्रेस की नीतियों को हर घर तक पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने की तैयारी है।

प्रेस वार्ता में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष जिया उर रहमान, जिला प्रवक्ता राजन उपाध्याय, सुरेश चंद्र वाल्मीकि, रमेश चंद्र श्रीवास्तव, प्रवीण मिश्रा, मनोज शर्मा, धीरज दीक्षित, गुड्डू खां, अबरार खान, कमरुद्दीन सैफी और रफत आलम समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज