संभल में जुटेंगे देश भर के साधू संत,  बरेली से पंडित सुशील पाठक को भी कल्कि धाम आने का निमंत्रण

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। संभल में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्री कल्कि भगवान के मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस मौके पर देश के कोने कोने से आये साधू संत इस  पल के साक्षी बनेंगे। बरेली से भी आचार्य प्रमोद कृष्णन ने संतो को बुलावा भेजा है। श्री शिरडी साईं सर्वदेव मंदिर के महंत पंडित सुशील पाठक को आचार्य प्रमोद कृष्णन ने व्यक्तिगत बुलावा भेजा है।

 

 

पंडित सुशील पाठक ने बताया कि आचार्य जी ने उनसे आग्रह किया है कि वो सुबह जल्दी कार्यक्रम स्थल पर पहुच जाए ताकि प्रधानमंत्री जी की सुरक्षा के मद्देनजर खास लोगों को ही कार्यक्रम स्थल में जाने की अनुमति होगी जिसमें पंडित सुशील पाठक का भी नाम शामिल है।

 

 

पंडित सुशील पाठक ने बताया कि शिरडी साँई सर्वदेव मंदिर में जब भगवान कल्कि जी की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी तो आचार्य जी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे थे। श्री पाठक ने बताया कि कल पूरे दिन वो आचार्य जी के साथ मौजूद रहेंगे और भूमि पूजन कार्यक्रम के बाद देर रात्रि को बरेली वापस आएंगे। उन्होंने कहा कि इस विलक्षण पल में उनको शामिल होने का मौका मिला जिससे उनका जीवन धन्य हो गया।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज