Horoscope Today: शुभ योग में शनि की मकर राशि में चंद्रमा लाएगा अपार खुशहाली, जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

-आज विशेष

आज चंद्रमा जनमानस को बेहद ऊर्जावान बनाएगा। विकास की योजनाएं तीव्रता से गतिशील होगी।आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के आंवला का सेवन का सेवन करें, सफेद वस्त्र पहने, और भगवती को लाल पुष्प और अनार चढ़ाएं। और रोग शांति के लिए शुक्र मंत्र कि कम से कम एक माला का जाप करें।

देखिए आज का पंचांग

विक्रमी संवत – 2079

शाके – 1944

मास – जेष्ठ मास, कृष्ण पक्ष

दिन – शुक्रवार

तिथि – पंचमी तिथि

नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा नक्षत्र

योग – शुभ योग

करण – कौलव करण प्रातः 6:27 उपरांत तैतुल करण

किसी भी शुभ कार्य का समय

चर, लाभ, अमृत, का चौघड़िया प्रातः 5:21 से 10:25 तक

शुभ का चौघड़िया मध्यान्ह 12:09 से 1:51 तक

चर, का चौघड़िया शाम 5:15 से रात्रि 6:57 तक

जानिए आज का अपना राशिफल

मेष- आज चन्द्रमा का दशम गोचर विकास के लिए अनुकूल है। आज बिजनेस में प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। लाल रंग शुभ है।

वृष- चन्द्रमा इस राशि से नवम में है। आप अपनी आध्यात्मिक सोच को विस्तार देंगे। मकान खरीदने का प्लान बनेगा।हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें। भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें।

मिथुन- चन्द्र का अष्टम व सूर्य का वृषभ गोचर आर्थिक रूप से मंगलमय है। जॉब में स्थान परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। नीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य से कष्ट दिख रहा है।

कर्क- चन्द्रमा का सप्तम गोचर जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का संकेत देता है। पीला रंग शुभ है। गृह कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। संतान की प्रगति से प्रसन्न रहेंगे।

सिंह- व्यवसाय में सूर्य के दशम व चन्द्रमा के षष्ठम गोचर से संघर्ष के बाद सफलता की प्राप्ति होगी। बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। नारंगी रंग शुभ है।

कन्या- पॉलिटिक्स में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का पंचम व गुरु का सप्तम गोचर व्यवसाय में लाभ देगा। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

तुला- जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य में अचानक प्रगति संभावित है। माता लक्ष्मी जी की पूजा करें। हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें।

वृश्चिक- जॉब में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। छात्रों को कम्प्टीशन में सफलता की प्राप्ति होगी। बैगनी रंग शुभ है। मंगल के द्रव्यों गेंहू व गुड़ का दान करे।

धनु- आज चन्द्रमा का द्वितीय लेकिन गुरु का चतुर्थ गोचर अति अनुकूल है। प्रत्येक सरकारी कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। पीला रंग शुभ है। उच्चधिकारी लाभान्वित करेंगे।

मकर- चन्द्रमा के इसी राशि में होने व गुरु के तृतीय से प्रत्येक कार्यों में सफलता है। बुध भी शुभ है। शनि व चन्द्रमा व्यवसाय में लाभ की स्थिति देंगे। राजनीति से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। बैगनी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

कुंभ- चन्द्रमा का द्वादश गोचर व गुरु का द्वितीय राशि में होना संतुलित फल देगा। गुरु जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन छात्रों के लिए सुखद रहेगा। आसमानी रंग शुभ है।

मीन- चन्द्रमा का एकादश गोचर मंगलमय है। यह जॉब में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। पीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। गेंहू का दान करें।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज