बरेली में हाई वोल्टेज ड्रामा: प्रेमी से शादी की जिद में 100 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ी महिला, छह घंटे चला रेस्क्यू

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। आंवला क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर घंटों तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। प्रेमी से शादी कराने की मांग को लेकर एक महिला करीब 100 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। महिला को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए करीब छह घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया गया। इस दौरान मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था संभालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

 

फोटो सोर्स। सोशल मीडिया

घटना आंवला थाना क्षेत्र  की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला टॉवर पर चढ़कर अपने प्रेमी को मौके पर बुलाने और उससे शादी कराने की जिद कर रही थी। पुलिस अधिकारियों ने लगातार महिला से बातचीत कर उसे समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक चली मान-मनौव्वल के बाद महिला आखिरकार टॉवर से नीचे उतरने के लिए राजी हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। उसका पति हिमाचल प्रदेश में मजदूरी करता है। वहीं, जिस युवक से महिला शादी की जिद कर रही थी, उसके भी शादीशुदा होने की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

आंवला इंस्पेक्टर बीनू सिंह ने बताया कि करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। इसके बाद महिला और उसके परिजनों को थाने लाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज