शाहजहांपुर में दिल दहला देने वाला रेल हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

कमलेश शर्मा

शाहजहांपुर में एक दर्दनाक रेल हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। रोजा रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पार करने के दौरान तेज रफ्तार गरीब रथ ट्रेन की चपेट में आने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में एक ही परिवार के चार सदस्य और उनका एक रिश्तेदार शामिल है।

Ssp शाहजहांपुर घटना स्थल पर मीडिया को जानकारी देते हुए

बताया जा रहा है कि हरिओम नामक युवक अपने रिश्तेदार सेठपाल, उसकी पत्नी पूजा और उनके दो बच्चों को रेलवे स्टेशन छोड़ने बाइक से आया था। सभी लोग एक ही बाइक पर सवार थे। इसी दौरान जैसे ही वे रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार गरीब रथ ट्रेन आ गई और बाइक समेत सभी को अपनी चपेट में ले लिया।

 

हादसा इतना भयावह था कि दो पुरुष, एक महिला और दो मासूम बच्चों की ट्रेन से कटकर मौके पर ही मौत हो गई, जिससे स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। रेलवे पुलिस अधिकारी मदनपाल ने बताया कि हम लोग स्टेशन छोड़ने आए थे, किसी को अंदाजा नहीं था कि ऐसा हो जाएगा, पूरा परिवार खत्म हो गया। वहीं पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला रेलवे ट्रैक अवैध रूप से पार करने का है, गरीब रथ ट्रेन की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। पुलिस का कहना है कि घटना बेहद दुखद है, मामले की जांच की जा रही है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज