दादा की संदिग्ध मौत से हड़कंप: पोते पर ईंट से मारने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बहेड़ी। मोहल्ला शाहगंज में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। आरोप है कि पारिवारिक विवाद के दौरान एक पोते ने अपने ही दादा की ईंट मारकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है और लोग स्तब्ध हैं।

फोटो क्रेडिट मुमताज अली

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहल्ला शाहगंज निवासी मुन्नालाल का अपने पोते राजू पुत्र मिश्रीलाल से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। कहासुनी के बाद स्थिति इतनी बिगड़ गई कि राजू द्वारा दादा पर ईंट से हमला किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है। परिजन गंभीर हालत में मुन्नालाल को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी पोते को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

इस मामले में इंस्पेक्टर बहेड़ी ने बताया कि मृतक के दूसरे पोते (भाई) द्वारा आरोप लगाया गया है कि राजू शराब के नशे में था और उसने दादा के पेट पर ईंट मारकर हत्या की है। हालांकि प्रथम दृष्टया मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के स्पष्ट चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। घटना के संबंध में अभी तक कोई लिखित तहरीर भी प्राप्त नहीं हुई है।

 

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज