बिहार में एनडीए की बनेगी सरकार , जीतेंगे 225 से अधिक सीटे: चिराग पासवान

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली । केंद्रीय सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री ने कहा कि बिहार आगामी चुनाव में एनडीए गठबंधन की सरकार बनेगी । एनडीए बिहार में 225 से अधिक सीटें जीतेगा । उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए का पांच दलों के साथ विजयी गठबंधन हैं ।

 

 

चिराग पासवान ने यह भी कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र में तीसरी वार सरकार बनकर आई है। यह प्रधानमंत्री के प्रति देश की जनता का विश्वास है। बिहार में डबल इंजन की व्यवस्था मिली है। बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी ऐसा उनका विश्वास है।

 

 

चिराग पासवान ने आरजेडी नेता तेजस्वी के उनकी सरकार बनाने के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि दिन में सभी को सपने देखने का अधिकार है। उनके शासन में जमकर पलायन होने के साथ जंगलराज था , भ्रस्टा चार चरम पर था । बिहार की जनता आज भी डरी हुई है। बता दें कि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कामधेनु परियोजना का उद्घाटन फतेहगंज पश्चिमी के अगरास में किया। वहीं परसाखेड़ा स्थित बीएल एग्रो पर भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी भी मौजूद रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment