भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के लिए मथुरा तैयार , खास तरह से सजाया गया श्री कृष्ण जन्मस्थान को ,देखिये यह वीडियो 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

देखिये यह वीडियो :

 यूपी के  मथुरा में भगवान श्री कृष्ण  का जन्मस्थान है।  यहां जन्माष्टमी के मौके पर हर वर्ष  लाखों लोग दर्शन के लिए पहुंचते है।  कुछ लोग किसी कारणवश  यहां नहीं पहुंच पाते है  तो वह लड्डू गोपाल के ऑनलाइन दर्शन करके उनका आशीर्वाद पा लेते है।  हालांकि  जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर  श्री कृष्ण  जन्मभूमि की छठा देखते ही बनती है । श्री कृष्ण जन्मभूमि  को बड़े  शानदार तरीके से सजाया गया है।  पूरा मंदिर रोशनी से जगमग है।
जानिए मथुरा में कौन कौन से मंदिर है खास  , जहां पहुंचते है श्रद्धालु 
 कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर आप मथुरा में मौजूद भगवान कृष्ण के प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं। मथुरा भगवान कृष्ण की जन्मभूमि है और यहां कई प्रसिद्ध मंदिर हैं।  आप  इस कृष्ण जन्माष्टमी आप मथुरा के किन-किन मंदिरों में भगवान कृष्ण के दर्शन कर आशीर्वाद ले सकते हैं।

द्वारकाधीश मंदिर

मथुरा में आप जन्माष्टमी के मौके पर द्वारकाधीश मंदिर जा सकते हैं। इस मंदिर का निर्माण साल 1814 में किया गया था। भगवान कृष्ण का यह भव्य मंदिर यमुना नदी के घाटों के पास स्थित है। आप यहां इस बार जन्माष्टमी मना सकते हैं और राधे-कृष्ण के भजन और कीर्तन में रम सकते हैं।

श्री कृष्ण जन्मस्थान मंदिर

इस जन्माष्टमी आप श्री कृष्ण जन्मस्थान मंदिर जा सकते हैं। यहां आप भगवान कृष्ण के दर्शन कर सकते हैं और जन्माष्टमी महोत्सव मना सकते हैं। इस बार इस मंदिर को जन्माष्टमी के लिए विशेष तौर पर सजाया गया है और यहां गर्भगृह को कंस कारागार का स्वरूप दिया गया है। इस मंदिर को ही भगवान कृष्ण का जन्मस्थान माना जाता है।

श्री जुगल किशोर जी मंदिर

इस जन्माष्टमी आप मथुरा के केशी घाट पर स्थित श्री जुगल किशोर जी मंदिर के दर्शन के लिए जा सकते हैं और यहीं जन्माष्टमी मना सकते हैं। यह मंदिर शहर के पुराने मंदिरों में गिना जाता है। इस मंदिर का निर्माण 1727 में किया गया था। यह मंदिर लाल बलुआ पत्थर से निर्मित है।

बिड़ला मंदिर मथुरा

इस जन्माष्टमी आप मथुरा के बिड़ला मंदिर के दर्शन के लिए जा सकते हैं। यह मंदिर मथुरा जंक्शन से करीब 6.5 किमी दूर है। भगवान लक्ष्मी नारायण को समर्पित इस मंदिर में दर्शन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं।

केशव देव मंदिर

इस जन्माष्टमी आप केशव देव मंदिर में भगवान कृष्ण के दर्शन कर सकते हैं और जन्माष्टमी मना सकते हैं। भगवान कृष्ण को समर्पित इस मंदिर में विशेष तौर पर जन्माष्टमी मनाई जाती है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज