दिल्ली के डिप्टी CM मनीष सिसोदिया के घर पहुंची CBI की टीम,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर पर केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई की छापेमारी कर रही है। शुक्रवार सुबह मनीष सिसोदिया के 20 ठिकानों पर सीबीआई की टीम पहुंची है। सीबीआई छापेमारी की जानकारी मनीष सिसोदिया ने खुद ट्वीट कर दी है। माना जा रहा है कि सीबीआई की यह रेड एक्साइज पॉलिसी को लेकर हो रही है।बताया गया कि मनीष सिसोदिया के घर पर शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे सीबीआई की टीम पहुंची। जिसके बाद मनीष सिसोदिया ने एक के बाद एक तीन ट्वीट कर सीबीआई टीम के पहुंचने की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना भी साधा। अपने पहले ट्वीट में मनीष सिसोदिया ने लिखा कि सीबीआई आई है।

 

 

उनका स्वागत है। हम कट्टर ईमानदार हैं। लाखों बच्चों का भविष्य बना रहे हैं।अपने दूसरे ट्वीट में मनीष सिसोदिया ने लिखा कि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे देश में जो अच्छा काम करता है उसे इसी तरह परेशान किया जाता है। इसीलिए हमारा देश अभी तक नम्बर-1 नहीं बन पाया। उन्होंने लिखा कि हम सीबीआई का स्वागत करते हैं. जाँच में पूरा सहयोग देंगे ताकि सच जल्द सामने आ सके। अभी तक मुझ पर कई केस किए लेकिन कुछ नहीं निकला। इसमें भी कुछ नहीं निकलेगा। देश में अच्छी शिक्षा के लिए मेरा काम रोका नहीं जा सकता।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज