बहेड़ी में आधी रात फायरिंग, भाजपा युवा मोर्चा नेता के घर के बाहर चली गोलियां

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बहेड़ी (बरेली)। बहेड़ी कस्बे में देर रात हुई फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। अज्ञात बदमाशों ने भारतीय जनता पार्टी की युवा इकाई भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अक्षय मंगलम के घर के बाहर दो राउंड फायर किए। एक गोली घर के बाहर खड़ी उनकी कार में लगी, जबकि दूसरी मुख्य गेट से टकराई। घटना के समय घर के अंदर मौजूद उनकी मां बाल बाल बच गईं।

जानकारी के अनुसार, अक्षय मंगलम देर रात अपने घर लौटे थे। जैसे ही वह घर के अंदर पहुंचे, बाहर से फायरिंग की आवाज गूंजी। अचानक हुई इस घटना से परिवार और आसपास के लोग घबरा गए। फायरिंग के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।पीड़ित नेता का आरोप है कि कुछ लोगों से उनका पुराना विवाद चल रहा है और पहले भी धमकी मिल चुकी है।

 

मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और घटना के पीछे के कारणों की पड़ताल कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच जारी है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी।इंस्पेक्टर बहेड़ी ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज