अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की दर्दनाक मौत, पत्नी और पांच बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। थाना फरीदपुर क्षेत्र के गांव देवरनिया में सोमवार तड़के हुए सड़क हादसे में एक किसान की जान चली गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से 35 वर्षीय किसान रीतराम की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई, जिन्हें अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार रीतराम पुत्र शिव सहाय रविवार रात करीब 10 बजे गेहूं की फसल की रखवाली के लिए खेत पर गए थे। क्षेत्र में जंगली जानवरों की सक्रियता अधिक होने के चलते किसान रात में खेतों पर रुककर फसल की निगरानी करते हैं। पूरी रात खेत में रुकने के बाद रीतराम सोमवार सुबह करीब 4 बजे पैदल घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे के समय पास के खेत में फसल की रखवाली कर रहे उनके भाई प्रेमपाल ने घटना को देखा। वह तुरंत मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद गंभीर रूप से घायल रीतराम को जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

रीतराम की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह अपने पीछे पत्नी राजो और पांच बच्चों जिसमें दो बेटे और तीन बेटियां—को छोड़ गए हैं। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी शोक की लहर है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज