परीक्षाफल पाकर छात्र छात्राओं के खिल उठे चेहरे,टॉपर हुए सम्मानित

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

शीशगढ़। सोमवार को चौ रंजीत सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज व आर एस पब्लिक स्कूल शहपुरा में कक्षा 1 से लेकर 9 तक के छात्र व छात्राओं को परीक्षा फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे कक्षा 4 के तनिश सिंह ने 99.25% अंक पाकर स्कूल में टॉप किया।जबकि शिवांश ठाकुर ने दूसरा स्थान तथा कक्षा 8 की छात्रा प्रियांशी तीसरे स्थान पर रही।
इसी के साथ  कक्षा 9 में लकी व पवन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तो कक्षा 11में हिमांशु ने दूसरा तथा कौशल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंधन ने टॉपर रहे छात्र/छात्राओं को मॉडल देकर सम्मानित किया। साथ ही सभी छात्रों को रिजल्ट कार्ड वितरित किए गए। जिन्हें पाकर सभी छात्रों के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर कॉलेज स्टॉफ सहित अभिभावक भी मौजूद रहे।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज