हिंदू जागरण मंच की जिला व नगर कार्यकारिणी का विस्तार

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

फरीदपुर। हिंदू जागरण मंच की एक बैठक विनायक एकेडमी विद्यालय ओषण रोड स्थित पर संपन्न हुई जिसमें हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार फौजी उपस्थित रहे। बैठक में हिंदू जागरण मंच फरीदपुर की नगर कार्यकारिणी का विस्तार किया गया जिसमें सर्व सहमति से नगर अध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा,महामंत्री राकेश शंखधार, संरक्षक पुत्तू लाल शाहू , अनूप गुप्ता जिला उपाध्यक्ष, कल्पना सिंह को जिला उपाध्यक्ष वीरागना वाहिनी, रघुप्रताप सिंह को युवा का नगर अध्यक्ष,गौरव श्रीवास्तव को युवा का महामंत्री, सौरभ पाठक को युवा का नगर मंत्री,प्रीति मिश्रा को जिला सह संयोजक महिला बनाया गया।

 

इस अवसर पर हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार फौजी ने कहा कि लव जिहाद जैसी घटनाएं समाज में बढ़ती जा रही हैं हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता वीरांगना वाहिनी के साथ सक्रिय रूप से ऐसी घटनाओं को रोकने का कार्य कर रहे हैं और समाज में ऐसी घटनाएं न हो वीरांगना वाहिनी छात्राओ को जागरूक करें ।

 

बैठक में प्रदेश सह संयोजक सूचना संग्रह जितेन्द्र सिंह चौहान व शिव कुमार भाटी ,बेटी बचाओ प्रमुख वरुण चौहान ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मीना शर्मा ,जिला अवैध गतिविधि प्रमुख सत्यपाल सिंह ,जिला अध्यक्ष वीरांगना मंजू सिंह, जिला उपाध्यक्ष वीरांगना कल्पना सिंह ,जिला सह संयोजक महिला प्रीति मिश्रा , नगर अध्यक्ष वीरांगना दीपावली मिश्रा,सीता ,आराधना शर्मा ,जिला उपाध्यक्ष अनूप गुप्ता ,नगर अध्यक्ष राजेश शर्मा ,नगर उपाध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, नगर उपाध्यक्ष सुनील नंदवंशी ,नगर संरक्षक पुत्तू लाल साहू , नगर सह संरक्षक जनडैल सिंह, युवा के नगर अध्यक्ष रघु प्रताप सिंह ,युवा महामंत्री गौरव श्रीवास्तव ,युवा नगर मंत्री सौरभ पाठक ,सोनपाल सिंह ,नगर मंत्री वेनीराम, नरेश साहू आदि कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज