
बरेली | सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के पिता हरिवंश राय बच्चन का बरेली से गहरा संबंध रहा है | वह अक्सर बरेली में साहित्य से जुड़े कार्यक्रमों में शिरकत किया करते थे | हरिवंश राय की इच्छा थी कि उन्हें बरेली में एक छोटा सा घर रहने को मिल जाए ताकि वह अपनी परिवार के साथ जिंदगी बिता सके | इस बात का खुलासा बाल साहित्यकार निरंकार देव सेवक को हरिवंश बच्चन द्वारा लिखे पत्र से होता है | हरिवंश राय बच्चन ने यह पत्र निरंकार देव को 24 अप्रैल 1963 में लिखा था | पत्र में हरिवंश राय बच्चन ने लिखा था कि निरंकार जी आप मेरे लिए एक छोटा सा मकान बना ले पता नहीं किसी दिन मेरी ऐसी स्थिति आ जाये कि मुझे आपके पास आकर रहना पड़े | इस पत्र के आलावा हरिवंश राय जी ने निरंकार जी को 200 पत्र लिखे जिसमें अपनी निजी जिंदगी , विदेश यात्रा ,और साहित्य से जुड़ी बातों पर चर्चा की है | बाद में निरंकार जी ने हरिवंश राय बच्चन से अनुमति लेकर 1972 में बच्चन के पत्र लेकर एक किताब लिखी जिसमें तेजी बच्चन से जुड़ी जानकारी और बच्चन परिवार के बारे में नजदीकी बातों को जिक्र था |

निरंकार देव और हरिवंश राय में थी गहरी दोस्ती
निरंकार देव और हरिवंश राय साहित्य से जुड़ी से ऐसी शख्सियत थी जिनके निजी जिंदगी में भी गहरे संबंध थे | यही वजह थी हरिवंश राय निरंकार जी से अपनी छोटी से छोटी बातों को शेयर किया करते थे | उस ज़माने में बच्चन जी ने निरंकार जी को 200 से अधिक पत्र लिखे यहां तक अमिताभ बच्चन के फिल्मों के आने की जानकारी के साथ उनके भाई अजित के बारे में भी जानकारी भी दिया करते थे | एक पत्र में तो हरिवंश राय ने तेजी बच्चन को बहुत खांसी आने का जिक्र भी किया है |

हरिवंश राय और तेजी सूरी का रिस्ता बरेली में हुआ था तय
हरिवंश राय और तेजी सूरी के रिश्ते के बारे में कहा जाता है कि हरिवंश और तेजी की पहली मुलाकात बरेली हुई थी | निरंकार जी और उनके एक मित्र ने हरिवंश की तेजी से शादी करवाने की पहल की थी | बाद में हरिवंश राय और तेजी ने शादी की हामी भर दी थी हालाँकि यह शादी देश के अन्य किसी जगह पर हुई थी |

क्या कहती है निरंकार देव सेवक की पुत्रवधु
निरंकार देव की पुत्रवधु पूनम सेवक बताती है कि उनके ससुर सेवक अक्सर हरिवंश राय से जुड़ी बातों का घर पर जिक्र किया करते थे | यह भी बात सच है कि दोनों का रिश्ता बरेली में तय हुआ था | लेकिन वर्तमान में अमिताभ बच्चन के परिवार से उनका कोई टच नहीं है हालाँकि उनके मन में बच्चन जी के परिवार से मिलने की इच्छा है |




