निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण से सशक्त होंगे बुज़ुर्ग और दिव्यांगजन : केन्द्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

राष्ट्रीय वयोश्री एवं एडिप योजना के अंतर्गत 2134 सहायक उपकरणों का वितरण प्रारंभ

बरेली, 17 जून। केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री बी.एल. वर्मा ने आज बरेली के राजकीय इंटर कॉलेज ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय वयोश्री एवं एडिप योजनान्तर्गत निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय तथा एलिम्को, कानपुर के सहयोग से जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किया गया।

इस अवसर पर मंत्री बी.एल. वर्मा ने कहा कि सहायक उपकरण केवल एक साधन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने कहा कि इन उपकरणों के माध्यम से वरिष्ठजनों व दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है, जिससे वे आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकें।

 

इस वितरण अभियान के अंतर्गत 09 दिसंबर 2024 से 23 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित परीक्षण शिविरों में चिन्हित कुल 2812 लाभार्थियों को लगभग 2.26 करोड़ रुपये की लागत के उपकरण 25 जून 2025 तक वितरित किए जाएंगे। पहले चरण में आज 377 लाभार्थियों को कुल 2134 उपकरण निःशुल्क वितरित किए गए, जिनमें व्हील चेयर, वॉकर, ट्राईपॉड, कान की मशीन, बेल्ट, बैसाखी, फोम तकिया, कमोड चेयर आदि शामिल हैं।

समारोह में राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप, सांसद छत्रपाल गंगवार, महापौर डॉ. उमेश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, विधायकगण, जिलाधिकारी अविनाश सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और लाभार्थी उपस्थित रहे। यह पहल सामाजिक समावेशन की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment