डॉ. के. बी. त्रिपाठी  बने पश्चिमी जोन उत्तर प्रदेश कांग्रेस कोऑर्डिनेटर

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मेयर प्रत्याशी डॉ. के. बी. त्रिपाठी “गुरूजी” को पार्टी ने नई बड़ी जिम्मेदारी दी है। राहुल गांधी द्वारा प्रारंभ किए गए नेशनल टैलेंट हंट प्रोग्राम के तहत उन्हें पश्चिमी जोन उत्तर प्रदेश कांग्रेस का कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है।

 

जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जिया-उर-रहमान ने बताया कि डॉ. त्रिपाठी की कार्यकुशलता और सक्रियता को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि डॉ. त्रिपाठी पहले बदायूं जिला कोऑर्डिनेटर के रूप में संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। उनकी मेहनत और ईमानदारी को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताया है।

नई जिम्मेदारी मिलने पर डॉ. के. बी. त्रिपाठी “गुरूजी” ने कहा कि वह पूरी निष्ठा और लगन के साथ कांग्रेस संगठन को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मजबूत बनाने का कार्य करेंगे। उन्होंने राहुल गांधी और पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताया और कहा कि वे अधिक से अधिक युवाओं को कांग्रेस से जोड़ने का प्रयास करेंगे।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि बरेली के लिए यह गर्व की बात है कि डॉ. त्रिपाठी जैसे समर्पित नेता को यह जिम्मेदारी मिली है। वहीं महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 13 जिलों में संगठन को गति देने के लिए शीर्ष नेतृत्व ने सही व्यक्ति का चयन किया है।

बधाई देने वालों में मिर्जा अशफाक सकलैनी, दिनेश दद्दा, कृष्णकांत शर्मा, जिया-उर-रहमान, कमरुद्दीन सैफी, उल्फत सिंह कठेरिया, राजन उपाध्याय, नाहिद सुल्तान, इलियास अंसारी, तबरेज खान, सुरेश वाल्मीकि, मोहिद सिद्दीकी, रामपाल माली, पाकीज़ खान, सैयद सफदर अली और दतराम गंगवार समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment