बिहारीपुर के प्राचीन श्री बिहारी जी मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, भक्ति में डूबे श्रद्धालु

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। नाथ नगरी बरेली के खत्रियान मोहल्ला स्थित प्राचीन श्री बिहारी जी मंदिर, बिहारीपुर में बुधवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। पहले ही दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्ति रस में डुबकी लगाई।

मंदिर प्रांगण में सायं 6 बजे कथा व्यास श्री व्योम त्रिपाठी महाराज (वृंदावन वाले) ने श्रीमुख से कथा की अमृतवर्षा करते हुए मंगलाचरण “मन मोहन प्राण हमारा है तू, जय जय कुंज बिहारी…” जैसे भावपूर्ण भजनों से वातावरण को भक्तिमय कर दिया। उन्होंने कहा कि —

“जो कपट और छल को छोड़कर भागवत शरण में आता है, वही सच्चा भक्त होता है। ठाकुर जी जब तक आत्मा को न पुकारें, तब तक वृंदावन भी नहीं बुलाते। पर घर में भी मंगल आरती और सेवा कर उनके दर्शन किए जा सकते हैं। ठाकुर जी वहीं वास करते हैं, जहां भागवत कथा होती है।”

उन्होंने आगे कहा,

“हमें रास्तों की जरूरत नहीं, हमें तो तेरे पैरों के निशाँ मिल गए हैं।”

कथा से पूर्व दोपहर 4 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जो नगर में भ्रमण कर मंदिर परिसर में आकर संपन्न हुई। कलश यात्रा में महिलाओं व युवतियों की भागीदारी देखते ही बन रही थी।

कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में पूर्व उपसभापति अतुल कपूर व सोनिया कपूर मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त श्रद्धालु मीनू कपूर, रीना गर्ग, शिवम कपूर, तरुण कपूर, रुक्मणी, पूर्णिमा मेहरा, रति मेहरोत्रा, रानी सक्सेना, कविता ओबरॉय, निखिल वर्मा, अमित खोसला, बब्बू जी, मंजू आदि की भी उपस्थिति रही।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज