तीन दिन से लापता युवक का मिला शव

Picture of Anuj Saxena

Anuj Saxena

FOLLOW US:

SHARE:

 

कासगंज। थाना अमांपुर पुलिस को एक युवक का शव देवरी गांव के समीप पुलिया के निकट पड़ा हुआ मिला है।युवक की शिनाख्त करसेना गांव के विवाहित युवक के रूप में हुई है। युवक तीन दिन से लापता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना को लेकर मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

शुक्रवार की सुबह लोग मॉर्निंग  वाँक करने के लिए सड़कों पर निकले। इसी बीच उन्हें देवरी पुलिया के नीचे एक शव पड़ा हुआ दिखाई दिया। शव पड़े होने की सूचना मिलते ही तमाम ग्रामीण एकत्रित हो गये। सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किये। इसी बीच शव की शिनाख्त करसाना निवासी 30 वर्षीय रामसेवक के रूप में हुई।

 

मृतक के भाई सतीश ने बताया रामसेवक बीते तीन दिनों से लापता था। उसकी खोजबीन की जा रही थी, लेकिन कोई अता पता नहीं चल रहा था। आज उसकी शव देवरी गांव के मध्य पड़ा मिला है। थानाध्यक्ष दिनेश चंद्र ने बताया मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है युवक शराब का आदी था, वह शराब पीकर गिर जाने से उसकी मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएंगी।

Anuj Saxena
Author: Anuj Saxena

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज