कथा स्थल पर 6 साल के बच्चे का शव मिला, करंट से मौत की आशंका

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। कैंट थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में शिव मंदिर परिसर में आयोजित कथा के दौरान छह वर्षीय बच्चे का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान अमित

के तौर पर हुई है। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। बच्चे की मौत से परिवार में मातम छा गया। प्रारंभिक जांच में करंट लगने की आशंका सामने आई है, हालांकि परिजनों ने मौत की परिस्थितियों पर सवाल उठाते हुए हत्या की आशंका जताई है।

बताया गया कि मोहनपुर गांव के शिव मंदिर परिसर में कथा का आयोजन चल रहा था। इसी दौरान वहां बच्चे का शव पड़ा मिला। जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी।

सोर्स।एआई काल्पनिक इमेज

पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। इसके बाद बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, जिस स्थान से शव बरामद हुआ, वहां बिजली के तार मौजूद थे। इसी आधार पर शुरुआती तौर पर करंट लगने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

 

कैंट थाना प्रभारी संजय धीर ने बताया कि घटनास्थल पर बिजली के तार मिले हैं, इसलिए प्रथम दृष्टया करंट लगने की आशंका है। उन्होंने बताया कि परिजनों की तरफ से अभी कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और रिपोर्ट मिलने के बाद मौत की सही वजह स्पष्ट होगी।

उधर, बच्चे के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment