ज्येष्ठ के बड़े मंगलवार पर डीबीओएल शुगर मिल ने लगाया शरबत स्टॉल

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

हजारों राहगीरों ने पिया मीठा शीतल जल, एसओ प्रयागराज सिंह ने भी निभाई सेवा

मीरगंज। ज्येष्ठ माह की भीषण गर्मी और बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड शुगर मिल यूनिट मीरगंज द्वारा राहगीरों की सेवा के लिए सिंधौली चौराहे पर शरबत स्टॉल लगाया गया।

 

 

तपती दोपहरी में इस सेवा कार्य ने न केवल प्यासे राहगीरों को राहत दी, बल्कि सामाजिक सरोकारों की मिसाल भी पेश की।इस सेवा कार्यक्रम में मिल यूनिट के इकाई प्रमुख सरबजीत सैनी ने स्वयं राहगीरों को मीठा शरबत पिलाया। वहीं मीरगंज थाना प्रभारी (एसओ) प्रयागराज सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर कुछ समय तक सेवा में सहयोग देकर पुण्य अर्जित किया।

 

शरबत स्टॉल पर दिनभर राहगीरों की भीड़ उमड़ती रही और हजारों यात्रियों ने शीतल पेय ग्रहण कर अपनी प्यास बुझाई। आयोजन में मिल प्रबंधन के अधिकारी एवं कर्मचारी भी बढ़-चढ़कर शामिल हुए।इस अवसर पर कारखाना प्रबंधक अरविंद गंगवार, महेंद्र अग्रवाल, जय गोपाल चाबला, ओम प्रकाश वर्मा, अभिषेक शर्मा, संजय कुमार सिंह, अनिल गुप्ता, लोकेश दीक्षित, उत्तम सिंह, ओमेंद्र सिंह, अरविंद राठी, आशुतोष कुमार, अरविंद सिंह, उमाशंकर ओझा, अजीत सिंह, अमरेश राय समेत तमाम कर्मचारियों ने सेवा कार्य में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज