पार्षद प्रियंका चौधरी को मिला मथुरा-वृंदावन नगर निगम के प्रतिनिधित्व का गौरव

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

मथुरा।

हरियाणा के मानेसर (गुरुग्राम) में तीन और चार जुलाई को राष्ट्रीय नगर निकाय सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें उत्तर प्रदेश शासन के शहरी विकास मंत्रालय की ओर से मथुरा-वृंदावन नगर निगम के वार्ड 57 बालाजीपुरम की पार्षद प्रियंका चौधरी को प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला। 

इस सम्मेलन में महापौर विनोद अग्रवाल के साथ प्रतिनिधित्व करते हुए पार्षद प्रियंका चौधरी ने मथुरा-वृंदावन की ओर से स्मार्ट सिटी परियोजनाओं, नगरीय स्वच्छता, अधोसंरचना विकास एवं नागरिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार प्रकट किए। उन्होंने मथुरा-वृंदावन नगर निगम की सकारात्मक छवि को राष्ट्रीय पटल पर सशक्त रूप से प्रस्तुत किया।

पार्षद प्रियंका चौधरी ने कहा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मथुरा-वृंदावन नगर निगम के प्रतिनिधित्व के लिए आमंत्रित किया जाना पूरे नगर निगम और मथुरावासियों के लिए गर्व की बात है। मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया कि प्रियंका चौधरी पूरे उत्तर प्रदेश में सबसे कम उम्र की पार्षदों में से एक हैं। इसी कारण सम्मेलन में उन्हें विशेष रूप से ‘संवाद सम्मान’ से भी नवाजा गया।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज