फसल नुकसान पर कांग्रेस का विरोध, किसानों के लिए तत्काल मुआवजे की मांग

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। जिले में हाल ही में हुई बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान को लेकर कांग्रेस ने आवाज उठाई है। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दादा के नेतृत्व में पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल खजुरिया घाट और पहाड़गंज क्षेत्र पहुंचा, जहां प्रभावित किसानों से मुलाकात कर उनकी स्थिति का जायजा लिया गया।

इस दौरान दिनेश दादा ने कहा कि किसान लगातार फसल बीमा के लिए प्रीमियम भरते हैं, लेकिन नुकसान होने पर उन्हें समय पर राहत नहीं मिलती। उनका कहना था कि बीमा कंपनियों द्वारा सर्वे और भुगतान प्रक्रिया में लापरवाही बरती जा रही है, जिससे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने इसे सरकारी निगरानी की कमी का परिणाम बताया।

उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसानों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। कांग्रेस का कहना है कि यदि जल्द राहत नहीं मिली तो किसानों की आर्थिक स्थिति और खराब हो सकती है।

पार्टी प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने भी कहा कि प्राकृतिक आपदा के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में हालात चिंताजनक हैं और कई किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। उन्होंने सरकार से अपील की कि प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाए, ताकि वे अपनी जरूरतों को पूरा कर सकें।

इस मौके पर पंडित राज शर्मा, रमेश श्रीवास्तव, उल्फत कठेरिया, डॉ. हरीश गंगवार, जीशान अफरीदी, कैफ खान, पिंटू कुलश्रेष्ठ, रोहित मौर्य, अंकित मौर्य, सन्नी सिंह, रेहान बसीरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज