कांग्रेस ने पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, संगठन सृजन को लेकर की रणनीतिक चर्चा

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बरेली। भारत रत्न, स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री और आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय बरेली में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस जनों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों को याद किया।

कार्यक्रम की शुरुआत पंडित नेहरू के योगदानों को नमन करते हुए हुई। वक्ताओं ने उनके लोकतांत्रिक विचारों, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और समाज सुधार की भावना को सराहा। इस दौरान महानगर कांग्रेस के कोऑर्डिनेटर पंडित माया प्रकाश शर्मा ने कहा कि पंडित नेहरू देश की आत्मा की आवाज थे, जिन्होंने आधुनिक भारत की नींव रखी। वे हमेशा हमारे प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे।

महानगर कोऑर्डिनेटर सुनीता सिंह ने कहा कि नेहरू जी ने स्वतंत्रता आंदोलन में अहम भूमिका निभाई थी और बच्चों के प्रिय “चाचा नेहरू” के रूप में आज भी याद किए जाते हैं। महानगर अध्यक्ष दिनेश दददा एडवोकेट ने नेहरू जी के विचारों को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि उन्होंने गांधी जी के साथ सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आजादी दिलाने में अग्रणी भूमिका निभाई।

संगठन सृजन अभियान पर भी हुई चर्चा

पुण्यतिथि कार्यक्रम के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अलग कक्ष में बैठक कर महानगर संगठन सृजन अभियान की रूपरेखा पर चर्चा की। संगठन को वार्ड व बूथ स्तर पर मजबूत बनाने के लिए सुझावों पर मंथन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि संगठनात्मक ढांचे को मजबूती देने से कांग्रेस की जड़ें फिर से गहराई तक मजबूत होंगी।

इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी प्रेम प्रकाश अग्रवाल, डॉ. कुलभूषण त्रिपाठी, कृष्णकांत शर्मा, पंडित सोहनलाल शर्मा, कासिम कश्मीरी, डॉ. हरीश गंगवार, जिया उर रहमान, योगेश जोहरी, रमेश चंद्र श्रीवास्तव, प्रवीण मिश्रा, पंकज उपाध्याय, मोबिन अंसारी, विनोद कुमार, सतीश चंद्रा, तीरथ मधुकर, धीरज दीक्षित, डॉ. सरताज हुसैन, सुरेश दिवाकर, इमराना हुसैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने पंडित नेहरू के आदर्शों को आत्मसात करने और उनके दिखाए रास्ते पर चलकर राष्ट्र निर्माण में सहयोग देने का संकल्प लिया।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज