कांग्रेस सेना पर सवाल उठाने का काम करती है : जितिन प्रसाद 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

दिग्विजय सिंह पर जितिन ने कसा तंज 

बरेली :  कांग्रेस पार्टी में करीब राहुल गाँधी के करीब रहे जितिन प्रसाद ने एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय द्वारा सेना पर दिए गए बयान को लेकर निशान साधा है।  जितिन प्रसाद ने कहा कि यह बात पहले भी आ चुकी है आपने देखा होगा माननीय दिग्विजय सिंह ने जो बयान  दिया है।  जिसमें वह सवाल उठा रहे हैं हमारी सेना के ऊपर , उनके पराक्रम के ऊपर यही अपने आप में दर्शाता है कि क्या असली सोच है। जो वहां बड़ी-बड़ी बातें करते हैं मगर अंदरूनी सोच यही है। जो भारत की है हमारी सेना और आम फोर्सेस उसके ऊपर सवाल उठाने का काम  कांग्रेस पार्टी करती है। बता दें कि जितिन प्रसाद आज एमएलसी चुनाव मीटिंग को लेकर बरेली पहुंचे थे।  इस बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
दिग्विजय सिंह ने सर्जिकल स्ट्राइक पर उठाया था सवाल 
जम्मू कश्मीर के सतवारी  में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिग्विजय सिंह ने वर्ष 2016 में हुई सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाते हुए कहा था कि सरकार ने अब तक सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत नहीं दिया है।  केंद्र सरकार सर्जिकल स्ट्राइक पर बात तो करती है कि हमने इतने लोग मार गिराए लेकिन प्रमाण कोई नहीं। यह लोग झूठ के पुलिंदे से राज कर रहे है। उन्होंने कहा कि वह कहना चाहते है कि देश सबका का है। यह सरकार समस्या कायम रखना चाहती है ताकि कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्में बनती रहे। और हिन्दू मुसलमानों में नफरत फैलाते रहे।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज