सीओ ने शीशगढ़ थाने का किया वार्षिक निरीक्षण

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

शीशगढ़। सी ओ बहेड़ी डॉ अरुण कुमार सिंह ने शीशगढ़ थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण में शस्त्रों व थाना परिसर की साफ सफाई देखी तथा मैश में खाने का मेन्यू तथा मैश की साफ सफाई व्यवस्था को देखा, व्यवस्था दुरुस्त पाई गई। साथ ही थाना अभिलेखों का रखरखाव व उनकी प्रविष्टियों की गहनता से जांच की।

महिला हेल्प डेस्क व मिशन शक्ति की टीम के विधिवत नियमों का भी निरीक्षण किया। एस आई राकेश सिंह व एस आई देवेंद्र सिंह राठी को समयानुसार उनकी पिष्टल खुलवाई गई जो उनके द्वारा तय समय में ही पिष्टल खोल दी गई। सी ओ के द्वारा किए गए बार्षिक निरीक्षण में सभी कुछ सही पाए जाने पर थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह को बधाई का पात्र माना। इस अवसर पर समस्त थाना स्टॉफ मौजूद रहा।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज