सीएम योगी बोले,ग्राम प्रहरी गांवों के सीसीटीवी, अपराधियों के मन में कानून का भय जरूरी

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली में ग्राम प्रहरियों को संबोधित करते हुए कहा कि गांवों की सुरक्षा में उनकी भूमिका सीसीटीवी कैमरों जैसी है। ग्राम प्रहरी गांव की गतिविधियों पर नजर रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना समय रहते पुलिस तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि अपराधियों के मन में कानून का भय होना चाहिए।

फ़ोटो। न्यूज वॉक्स इंडिया

सीएम योगी ने वर्ष 2017 से पहले की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि उस समय सत्ता में बैठे कुछ लोग डकैती डालते भी थे और डलवाते भी थे, जबकि पुलिस मौन रह जाती थी। उन्होंने कहा कि अब उत्तर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था और सड़कों के विकास से माहौल बदला है। उनके मुताबिक, बेहतर सुरक्षा और सड़कों के कारण प्रदेश में निवेश बढ़ा है और यूपी के प्रति लोगों की धारणा बदली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब उत्तर प्रदेश के लोगों से दूरी नहीं बनाई जाती और प्रदेश को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता।

 

फोटो में सीएम योगी

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बरेली और मुरादाबाद मंडल के ग्राम प्रहरियों को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया। उन्होंने ग्राम प्रहरियों के मानदेय में बढ़ोतरी और उनके परिवारों को कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा देने की बात भी कही।

मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि योगी सरकार में गुंडई खत्म हुई है और गांवों में डर कम हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार में दिनदहाड़े चोरी होती थी। धर्मपाल सिंह ने पीडीए पर तंज कसते हुए भाजपा को असली पीडीए का प्रतिनिधि बताया।

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने ग्राम प्रहरियों के सम्मान के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रहरी सुरक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं और यह कार्यक्रम ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाएगा। उन्होंने पुलिस विभाग को आयोजन के लिए बधाई दी और करीब छह करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने का दावा भी किया।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment