खुराफातियों ने कपड़े के कारखाने में लगाई आग, हज़ारों का सामान स्वाहा

SHARE:

मुमताज अली

बहेड़ी। कब्रिस्तान रोड के निकट मोहल्ला शेर नगर में गुरूवार रात करीब साढ़े तीन बजे एक कपड़े के कारखाने में आग लग गयी जिससे उसमें रखा हजारों की कीमत का कपड़ा जलकर राख हो गया। सूचना पाकर मौके पर गयी फायर सर्विस की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग  पाया काबू पाया।

 

 

 

कारखाने में आग लगने की सूचना मालिक मोहम्मद अजीम निवासी शेर नगर को पास पडोस के लोगों से मिली तो उन्होंने आननफानन फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर गयी फायर टीम ने आसपास की दुकानों को आग की चपेट में आने से बचाते हुए कारखाने में लगी आग पर जैसे तैसे काबू पाया पर उसमें रखा कपड़ा तब तक स्वाहा हो गया।

फायर स्टेशन प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि, सी सी टी वी कैमरे में बाइक पर सवार होकर आए दो व्यक्ति कारखाने की ओर बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। कयास लगाया जा रहा है कि उनके द्वारा ही घटना को अंजाम दिया गया है। आग लगने की घटना जंगल में आग की तरह फैली तो भाजपा नेता राहुल गुप्ता, सभासद दिनकर गुप्ता, यूनुस अनमता और फिरोज ने भी मौके पर जाकर सामान को इधर उधर कराने में सहयोग किया। आग से हुए नुकसान का ठीकठाक आंकलन किया जा रहा है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज

किला थाना क्षेत्र में देह व्यापार का भंडाफोड़, दो महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार इंट्रो: बरेली पुलिस ने किला थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए देह व्यापार से जुड़े एक गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। खबर: जनपद बरेली में अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत किला थाना पुलिस को अहम सफलता मिली है। पुलिस को सूचना मिली थी कि बाकरगंज क्षेत्र में एक मकान के अंदर अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं, जहां महिलाओं के माध्यम से देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां से दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों में इस पूरे नेटवर्क की संचालक भी शामिल है और गिरोह लंबे समय से इस अवैध धंधे में सक्रिय था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक वस्तुएं और अन्य सामग्री बरामद की, जो इस अवैध गतिविधि की पुष्टि करती हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ग्राहकों से संपर्क मोबाइल और सोशल मीडिया के माध्यम से किया जाता था और उनसे तय रकम वसूली जाती थी। इस मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और सभी आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है और पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच जारी है।

error: Content is protected !!