भोजीपुरा में बोरी से सड़ी गली हालत में मिला शव , पुलिस जांच में जुटी,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। भोजीपुरा थाना क्षेत्र के दलपत पुर गांव के गन्ने के खेत से सड़ा गला शव मिलने से हड़कंप मच गया । सुबह भोजीपुरा पुलिस को सूचना मिली थी कि किसान पीतांबर सिंह निवासी दलपतपुर के गन्ने के खेत में एक बोरी में बंद शव पड़ा हुआ है। सूचना पाकर भोजीपुरा इंस्पेक्टर के साथ सीओ नवाबगंज चमन सिंह छाबड़ा भी पहुंचे। पुलिस ने शव के शिनाख्त कराने की कोशिश भी लेकिन शव ज्यादा सड़ा गला होने के चलते शिनाख्त भी नहीं हो पाई। जानकारी के मुताबिक बरामद शव का एक हाथ भी नहीं होने के साथ गर्दन का ऊपर हिस्सा भी मामूली तौर पर बचा हुआ था , साथ ही  शरीर की पूरी खाल भी गायब है।

 

 

भोजीपुरा पुलिस के अनुसार शव तीन-चार दिन पुराना हो सकता है । यह कहना भी मुश्किल है कि शव स्त्री का या पुरुष का है ।हालांकि फोरेंसिक टीम के पहुंचने पर इस बात की चर्चा रही  कि शव पुरूष का ही है।स्थानीय रिपोर्टर से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 7:30 बजे दलपतपुर के चौकीदार यासीन ने पुलिस को शव पड़े होने की सूचना दी थी । सूचना पर इंस्पेक्टर नीरज कुमार मलिक मौके पर पहुंचे बाद में क्षेत्राधिकारी चमन सिंह चावड़ा ने भी  घटना स्थल का जायजा लिया।

 

 

पुलिस को शव के पास प्लास्टिक का एक बोरा मिला जिसमें पुरानी पन्नी व कटे फटे कपड़े भरे है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । इंस्पेक्टर नीरज कुमार मलिक ने मीडिया को बताया है कि शव का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा ।फिलहाल मामले की जांच जारी है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज