ब्राह्मण समाज के खिलाफ अभद्र भाषा का मामला : पांच नामजद समेत 50 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

Picture of Anuj Saxena

Anuj Saxena

FOLLOW US:

SHARE:

मीरगंज (बरेली)।

जनपद बरेली के मीरगंज कोतवाली इलाके में ब्राह्मण समाज को अपशब्द कहे जाने का मामला अब गरमाता जा रहा है। ब्राह्मण सभा ने इस प्रकरण में कड़ा रुख अपनाते हुए डॉण् सत्येंद्र सिंह, मनोज, सचिन श्रीवास्तव, साक्षी और श्याम मौर्य सहित पाँच नामजद एवं पचास से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी।

 

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।आरोप है कि समाज विशेष से जुड़े कुछ लोगों ने जुलूस के दौरान ब्राह्मणों के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाए और अपशब्द कहे, जिससे समाज की भावनाएँ आहत हुईं। ब्राह्मण सभा ने आरोप लगाया कि इस कृत्य का उद्देश्य जातिगत वैमनस्यता फैलाना था। सभा के पदाधिकारियों ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। तहरीर दिये जाने के दौरान अशोक उपाध्याय, लवलेश पाठक, मुनेंद्र शर्मा, पुष्पेंद्र पांडेय, विकास शर्मा, नितिन शर्मा, संजीव शर्मा, सुधीर शर्मा, कौशलेंद्र गौड, सहित कई लोग शामिल रहे।

 

यह था मामला

उत्तराखंड के हल्द्वानी में हुए अमित मौर्य हत्याकांड को लेकर मीरगंज क्षेत्र में आक्रोश चरम पर है। बीते 4 जुलाई को अमित मौर्य लापता हो गए थे। उनके पिता खूबकरन ने पुलिस में तहरीर दी। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में अमित निखिल जोशी के साथ दिखाई दिए। पुलिस ने निखिल को गिरफ्तार किया और उसकी निशानदेही पर अगले दिन गड्ढे से अमित का क्षत.विक्षत शव बरामद हुआ। निर्मम हत्या की इस वारदात ने पूरे देशभर में गुस्सा फैला दिया

 

इसी घटना के विरोध में शनिवार को डॉण् भीमराव अंबेडकर भ्रष्टाचार निवारण मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सत्येंद्र सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय सिंह राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सचिन श्रीवास्तव और राष्ट्रीय महासचिव साक्षी के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने रसूलपुर से हुरहुरी होते हुए मीरगंज तक कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान उत्तराखंड पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए गए और आरोपियों को शीघ्र फांसी की सजा देने की मांग की गई।

 

इसी दौरान आरोप है कि कुछ लोगों ने ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ। इससे ब्राह्मण समाज में रोष व्याप्त हो गया और उन्होंने पुलिस से आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष प्रयागराज सिंह का कहना है कि वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Anuj Saxena
Author: Anuj Saxena

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज