बाजार जाते समय बुलेट सवार ने युवक को मारी टक्कर, मौके पर मचा कोहराम

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली।

थाना फरीदपुर क्षेत्र में शुक्रवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बक्सरिया मोहल्ला निवासी सौरभ यादव पुत्र राकेश कुमार किसी घरेलू काम से बाजार जा रहे थे। इसी दौरान स्टेशन रोड पर एक बुलेट मोटरसाइकिल सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

 

टक्कर लगने से सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक सौरभ यादव अपने पीछे पत्नी अरुणा यादव और एक बेटी को छोड़ गए हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने घटना में शामिल बुलेट सवार की तलाश शुरू कर दी है।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज