Budaun: कछला गंगा में स्नान करने एक युवक की डूबने से मौत, दो युवकों को गोताखोरों ने बचाया,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

उझानी | कोतवाली क्षेत्र के माँ भागीरथी गंगा घाट पर स्नान करते समय दो युवक गंगा में डूब गये जिसमें एक युवक को गोताखोरों ने सकुशल बाहर निकाल लिया वहीं एक युवक की गंगा में डूबकर मौत हो गई । युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया ।

शनिवार की सुबह कोतवाली क्षेत्र के कछला माँ भागीरथी गंगा घाट पर थाना क्षेत्र के ग्राम खजुरारा निवासी शेर सिंह (18) पुत्र हरि शंकर व उसी गांव के विकास पुत्र मुकेश और अंकुर पुत्र कैलाश गंगा स्नान करने गये थे । गंगा स्नान करते समय शेर सिंह व विकास गंगा में डूबने लगे । डूब रहे युवकों के शोर की आवाज सुन घाट पर मौजूद गोताखोरों ने गंगा में छलांग लगा दी और गंगा में डूब रहे विकास को सकुशल बाहर निकाल लिया लेकिन तब तक शेर सिंह गंगा में डूब गया । सूचना मिलने पर पहुंची कछला चौकी पुलिस ने गोताखोरों की मदद से गंगा में डूबे शेर सिंह के शव को कड़ी मशक्कत के बाद गंगा से बाहर निकाला । शेर सिंह की मौत से गंगा घाट पर मौजूद परिजनों में कोहराम मच गया ।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज