लड़की को भगा ले जा रहे युवक को राहगीरों ने पकड़ा

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बहेड़ी। दूसरे समुदाय की लड़की को मोटरसाइकिल पर बैठाकर भगा ले जा रहे युवक को राहगीरों ने रास्ते में मारपीट कर पकड़ लिया। राहगीरों ने युवक के पास से लड़की को बरामद कर युवक को पुलिस के हवाले कर दिया।

 

जानकारी के मुताबिक एक व्यक्ति ने थाने में शिकायत की थी कि ग्राम शकरस निवासी एक युवक बीते बुधवार को उसकी पुत्री को अपने साथ भगा ले गया था। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक खालिद खान पुत्र कौसर खान निवासी ग्राम सकरस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। बताया जाता है कि गुरुवार को जब वह युवती को मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले जा रहा था तब रास्ते में रोहनिया मंदिर पर राहगीरों ने युवक को पकडकर उसकी पिटाई कर दी औऱ युवक के पास से लड़की बरामद कर युवक को पुलिस के हवाले कर दिया।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment