- फरीदपुर में सीएम योगी ने धर्मेंद्र कश्यप के लिए मांगे वोट Advertisement
- बड़ी संख्या में सीएम को सुनने पहुंची जनता
जनसभा में सीएम ने राहुल गांधी पर भी साधा निशाना
फतेहगंज पूर्वी।फरीदपुर के रामलीला मैदान पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहुंच कर आंवला सीट से भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप के समर्थन में विशाल जनसभा का आयोजन कर अधिक से अधिक मतों से विजय बनाने की अपील की है।तीसरे चरण के प्रचार में भाजपा की तमाम बड़े स्टार प्रचारक एक के बाद एक तूफानी दौरा कर रहे हैं।मुख्यमंत्री योगी शुक्रवार को बदायूं लोकसभा की गुन्नौर विधानसभा में जनसभा करने के बाद फरीदपुर के रामलीला मैदान में पहुंचने पर हजारों कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि वह फरीदपुर की पौराणिक धरा को नमन करते है। उन्होंने कहा कि चुनाव के तीसरे चरण में मतदान करना है। 7 मई को आप लोकतंत्र के पर्व में भागीदार बनने जा रहे है। भारतवासियों के लिए लोकतंत्र का पर्व गौरव का क्षण होता है। यह पर्व ऐसा होता है जो हमें अपनी पसंद की सरकार चुनने का अवसर देता है। अगर सरकार गलत काम करती है तो उसे हटाने की ताकत जनता जनार्दन को होती है। कोई अगर अच्छा काम करता है तो उसे जनता जनार्दन सत्ता पर बैठाने का काम करती है।
सीएम योगी ने अपने संबोधन में सपा -कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आपने इन सरकारों के कार्यकाल को भी देखा है। और आपने मोदी जी के कार्यकाल को भी देखा है। दोनों के कार्यकाल में को देखकर आपको निर्णय देने की स्थिति में आना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि वह पुराने भारत की बात नहीं करना चाहते है. वह केवल 2014 के भारत की बात करना चाहते है। 2014 में भारत और उसके बाद के भारत की वह चर्चा करना चाहते है। 2014 से पहले के भारत का दुनिया में सम्मान नहीं था। देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं थी ,आतंकवादी घटनाएं बढ़ रही थी। विकास के कार्य ठप पड़े थे , भ्रष्टाचार चरम पर था।
कल्याणकारी योजनाएं ना के बराबर थी। महिलाओं और व्यापारियों पर अत्याचार होता था। तब की सरकार कहती थी कि राम -कृष्ण हुए ही नहीं। और सपा के लोग कहते थे कि श्री राम बोलोगे तो अंदर बंद कर देंगे। और अयोध्या कोई जायेगा वहां तो कोई परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा । 2014 का भारत देखिये दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ रहा है , देश की सीमाएं सुरक्षित है। आतंकवाद और नक्सलवाद पूरी तरह समाप्त हुआ है। अब तो कहीं बन फैट जाता है तो पाक भी सफाई देता है कि इसमें मेरा हाथ नहीं है। इस दौरान सीएम ने भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को भी जनता को याद दिलाया।
सीएम योगी ने यह भी कहा कि राम मंदिर के निर्माण के बाद लोग कह रहे है जो राम को लाए हैं हम उनको लायेंगे।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से लोगो घर घर जाकर आंवला लोकसभा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप को मतदान करने को जागरूक करने की अपील भी की।जनसभा में आंवला लोकसभा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप, फरीदपुर विधायक डॉक्टर श्याम बिहारी लाल, एमएलसी महाराज सिंह समेत सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस को बंटवारा करने की आदत है पहले देश को बांटा। उन्होंने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने कहा था कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होना चाहिए क्योंकि धार्मिक आधार पर देश का विभाजन हुआ।उन्होंने कहा था कि कोई भी ऐसा कार्य नहीं करना चाहिए जो फिर से देश का विभाजन हो। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा लेकिन कांग्रेस की आदत है बटवारा करने की पहले देश को बांटा आज कांग्रेस समाज को जाति के आधार पर बांट रही है।
पुलवामा के हमले में शहीद हुए सैनिकों को लेकर पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने खुशियां मनाई थी। वही शख्स कांग्रेस के राहुल गांधी के लिये समर्थन देने की बात कर रहा है।
