
बरेली। फतेहगंजपूर्वी थाना क्षेत्र में बरेली की ओर से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने पुलिस जीप को टक्कर मार दी। इस घटना में दरोगा सतेंदर कुमार सहित सिपाही ओमशरण घायल हो गया। घटना के समय जीप में सिपाही विकास राघव , महेश कुमार थे। घटना की जानकारी होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दरोगा और सिपाही के लिए सीएसची फरीदपुर के लिए इलाज के लिये ले गए। जानकारी के अनुसार दोनों पुलिसकर्मी घटना में घायल हुए है। बताया जाता है फतेहगंजपूर्वी के दरोगा और कुछ सिपाही सरकारी जीप से हाइवे पर गस्त पर थे इसी दौरान एक अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी और फरार हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Author: cradmin
Post Views: 37




