बरेली: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की दर्दनाक मौत, समारोह में जा रहे थे शामिल होने

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली।

आंवला स्थित बदायूं मार्ग पर बीहट  मंदिर के पास रविवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवाया और परिजनों को सूचना दी।

हादसा बीहट मंदिर के समीप हुआ जब अमरपाल (25 वर्ष) और सुभाष निवासी सराऊ, थाना भमोरा, बाइक से किसी पारिवारिक समारोह में शामिल होने के लिए थाना कुंवरगांव क्षेत्र के बकरापुर गांव जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज़ रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतकों की पहचान बाइक नंबर के आधार पर की। अमरपाल के भाई हरिश्चंद्र ने बताया कि दोनों सराऊ गांव से समारोह में जा रहे थे कि अचानक ये हादसा हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है।

आंवला थाना प्रभारी कुंवर बहादुर सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि, “देर रात हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। शवों को बरेली स्थित मोर्चरी भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।”

 

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज