बरेली में संजय सिंह ने भाजपा को घेरा, अग्निवीर योजना से लेकर अडानी तक पर साधा निशाना

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बरेली में आयोजित सत्ता परिवर्तन जनाक्रोश रैली में भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने प्रदेश सरकार पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास के नाम पर ‘उल्लू बनाओ योजना’ चलाई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लखनऊ में आयोजित कौशल दीक्षांत समारोह को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए। अपने संबोधन में संजय सिंह ने अग्निवीर योजना, अडानी, उद्योगपतियों की कर्जमाफी और रामजन्मभूमि से जुड़े मुद्दों को उठाकर केंद्र और प्रदेश सरकार को घेरा।

 

फोटो। न्यूज वॉक्स

अग्निवीर योजना और अमित शाह पर निशाना

संजय सिंह ने अग्निवीर योजना का मुद्दा उठाते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमारे बच्चे अग्निवीर बनें और कुछ प्रभावशाली लोगों के बच्चों को बड़े पद मिलें, यह कैसा न्याय है। उन्होंने बीसीसीआई अध्यक्ष पद को लेकर भी तंज कसते हुए कहा कि जिसे बल्ला पकड़ना तक नहीं आता, उसे भी क्रिकेट बोर्ड का अध्यक्ष बना दिया जाता है।

रामजन्मभूमि खरीद और भाजपा पर टिप्पणी

रामजन्मभूमि से जुड़े जमीन खरीद विवाद का जिक्र करते हुए संजय सिंह ने कहा कि जो राम के नहीं हुए, वे किसी के नहीं हो सकते। उन्होंने इस मुद्दे पर भाजपा को घेरते हुए अपने राजनीतिक विरोधियों पर निशाना साधा।

अडानी और उद्योगपतियों की कर्जमाफी पर सवाल

आप सांसद ने बड़े उद्योगपतियों के कर्जमाफी के मुद्दे पर भी केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि बड़े उद्योगपतियों के कर्ज माफ हो सकते हैं, लेकिन आम आदमी को राहत नहीं मिलती। प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि देश की संपत्तियां अडानी को सौंपी जा रही हैं और सरकार आम जनता के हितों के बजाय उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है।

फोटो सोर्स। न्यूज वोक्स

हिंदू-मुस्लिम राजनीति से सावधान रहने की अपील

संजय सिंह ने अपने संबोधन में जनता से हिंदू-मुस्लिम के नाम पर राजनीति करने वालों से सावधान रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोगों को असल मुद्दों पर सवाल करना चाहिए। रोजगार, शिक्षा और आम आदमी की समस्याओं को राजनीतिक चर्चा के केंद्र में रखना जरूरी है।रैली में संजय सिंह ने भाजपा सरकार की नीतियों और केंद्र सरकार के कामकाज पर कई सवाल उठाए। उनके पूरे संबोधन का मुख्य केंद्र अग्निवीर योजना, रोजगार, उद्योगपतियों को राहत और धार्मिक मुद्दों पर राजनीति रहा।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज