Bareilly news: पुलिस की ड्रेस में प्रैंक कर रहे दो युवक गिरफ्तार,

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

Prank करने वाले दो युवकों को पुलिस ने जेल भेजा

बरेली। कैंट थाना क्षेत्र में प्रैंक करने वाले दो यू ट्यूबर को गिरफ्तार किया है। दरसल कैंट पुलिस को एक मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक पुलिस की ड्रेस में वाहन चेकिंग कर रहे है। उसे शक है कि वाहन चेकिंग करने वाले शख्स फर्जी पुलिस वाले है। अगर पुलिस जल्दी कार्रवाई करे तो दोनों फर्जी पुलिस कर्मी पुलिस की गिरफ्त में आ सकते है। कैंट पुलिस ने सूचना सही मानते हुए मौके पर पहुंचे तो दोनों युवक वाहन चेकिंग कर रहे थे। पुलिस ने दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

एसपी सिटी रविन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक पुलिस की ड्रेस में वाहन चेकिंग कर रहे है। दोनों युवक फर्जी हो सकते है। अगर समय रहते है पुलिस जल्दी करे तो दोनों पकड़े जा सकते है। पुलिस सूचना को सही मानते हुए मौके पर पहुंची तो दोनों युवक मौके पर मिले। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनों बताया कि वह प्रैंक करके वीडियो youtube पर डाऊनलोड करते है। एक युवक ने अपना नाम अशोक तो दूसरे ने अपना शिवम बताया दोनों युवक कैंट थाना क्षेत्र के रहने वाले है। दोनों युवकों के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 420, 171 के तहत मामला दर्जकर आरोपियों को जेल भेजा दिया गया है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment