Bareilly News: जिला जेल में कैदी ने की आत्महत्या , मृतक उम्र कैद की काट रहा था सजा ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बरेली  :  जिला जेल में एक कैदी  ने  गमछे की मदद से  फांसी लगाकर अपनी जान दे दी | घटना की जानकारी होते ही जेल परिसर में हड़कंप मच गया | मामले की जानकारी जेल प्रशासन द्वारा  कैदी  के परिवार को  भी दी गई | सूचना पाकर मृतक कैदी  के परिवार के लोग भी जेल परिसर पहुंच गए |  बताया जा रहा है कि  मृतक पर दोष सिद्ध  होने पर अदालत द्वारा उम्र कैद की सजा सुनाई गई थी जिसे वह काट रहा था।
जानकारी के मुताबिक प्रेमनगर थाना क्षेत्र  के भूड़ निवासी   मृतक अभिषेक शर्मा (24) पुत्र सूर्य प्रकाश शर्मा पर  इज्जत नगर थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की ने  रेप का आरोप लगाया  था। वह इज्जतनगर थाना  क्षेत्र के रेशमा नर्सिंग होम में मेडिकल पर काम करता  था । इसी दौरान उस पर  नाबालिग  लड़की ने  रेप और जान से मारने की धमकी देने का आरोप अभिषेक शर्मा पर लगा था। अभिषेक पर थाना इज्जत नगर में मुकदमा दर्ज कराया गया था।
अदालत की सुनवाई के बाद उसे उम्र कैद की सजा सुनाई गई थी। बीती रात अभिषेक शर्मा ने जिला जेल के अस्पताल में लगे पंखे से गमछे से फंदा बनाकर उसे लटककर जान दे दी।  पुलिस ने  मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया | मृतक के पिता सूर्य प्रकाश का आरोप है, किसी ने षड्यंत्र रच कर अभिषेक शर्मा की हत्या की है। लड़की के परिवार वालों ने  भी उसे  जान से मारने की भी धमकी थी । आज सुबह 9 बजे पुलिस ने सूचना दी कि तुम्हारे लड़के ने जेल में फांसी लगा ली है ।
एडीएम सिटी आर डी पांडेय ने बताया कि सुबह सूचना आई थी कि जिला जेल में एक कैदी  ने आत्महत्या कर ली है | सूचना पाकर एसीएम -2 को पंचायतनामा के लिए भेजा गया | इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है | पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक आगे की कार्रवाही की जाएगी | एडीएम ने मृतक के परिजनों के आरोपों को नकारा ऐसा कुछ नहीं है फिर भी जांच का विषय है | मामले की ज्यूडिसियल मजिस्ट्रटे जांच करेंगे |
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज