Bareilly news : बहू ने  पति के साथ रहने के लिए ससुराल के गेट पर दिया धरना , पति -सास  घर पर ताला लगाकर निकले ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बरेली |  इज्जतनगर थाना क्षेत्र की एक पॉश कॉलोनी में रविवार रात को एक बहू ने अपने सुसराल के गेट पर धरना दे दिया |  जैसे मामले की चर्चा क्षेत्र में चली तो आसपड़ोस के लोगों में कानाफूसी शुरू हो गई | सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई |  बताया जा रहा है कि बहू अपनी  सुसराल जरुरत के सामान को साथ लेकर पहुंची थी |  बहू का आरोप था कि पति और सास घर के गेट पर ताला लगाकर कही चेले गए है | पीड़ित बहू ने बताया कि उसका नाम प्रियंका युदुवंशी है | वह अपने सुसराल अपने सामान को लेकर मुरादाबाद से पहुंची है | मेरे सुसराल वालों से कुछ पारिवारिक विवाद हो गया था बाद में समझौता भी हो गया था |
समझौते के बाद वह अपने पति के साथ मुरादाबाद रहने लगी थी | कुछ दिन बाद फिर विवाद हुआ तो उसके पति उसे मुरादाबाद छोड़कर बरेली आ गए | उसके बाद वह एक बार अपने सुसराल बरेली भी आई थी तब उसकी सास ने उसे हाथ पकड़कर घर से बाहर निकाल दिया था | यह बात पिछले माह के 17 तारीख की बात है | वह फिर रविवार की रात अपना सामान लेकर अपने सुसराल पहुंची है | पीड़िता ने बताया कि वह अपने पति के साथ रहना चाहती है जब पति मुरादाबाद रहते थे तब वह मुरादाबाद रहती थी , अब वह यहाँ रहते है तो वह अपने पति के साथ सम्मान के साथ रहना चाहती है लेकिन उसके सुसराल के घर पर ताला लगा हैं उसका पति और सास कही चले गए उसे कोई घर में एंट्री भी नहीं दे रहा है | उसने घटना के सम्बन्ध में पुलिस को ट्वीट किया है | पीड़िता ने कहा उसकी केवल यह मांग है कि वह अपने पति के साथ रहना चाहती है |
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज