बरेली: पति के दोस्त ने किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाया, वायरल करने की धमकी

Picture of Anuj Saxena

Anuj Saxena

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली, एनवीआई रिपोर्टर

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ उसके पति के दोस्त ने दुष्कर्म किया। साथ ही उसका अश्लील वीडियो बना लिया। महिला के विरोध करने पर वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की ओर से आरोपी उत्तराखंड के हल्द्वानी निवासी कुनाल मोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

यूपी के जनपद बरेली इज्जतनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने बताया कि उसके पति ड्राइवर हैं, जो हल्द्वानी में रहकर ट्रक चलाते हैं। इसी दौरान उसके पति की जान पहचान कुनाल मोगा नाम के व्यक्ति से हो गई। दोस्ती बढ़ने पर कुनाल अक्सर उसके घर आने-जाने लगा। महिला ने बताया कि 17 अगस्त 2024 को उसके पति सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज बरेली के निजी अस्पताल में चल रहा है।

इसके बाद कुनाल उसके घर बगैर किसी काम के बार-बार आने जाने लगा। इससे परेशान होकर वह दिसम्बर 2024 से शारत्रीनगर में किराये के मकान में रहने लगी। आरोप है कि कुनाल मोगा एक दिन वहां भी पहुंच गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पति या पुलिस से शिकायत करने पर कुनाल ने आपत्तिजनक फोटो और वीडियो दिखाकर उसे वायरल करने की धमकी दी।

परेशान होकर पीड़ित ने जून में शास्त्रीनगर वाला मकान भी छोड़ दिया और इज्जतनगर क्षेत्र में जाकर किराये पर रहने लगी। 11 जुलाई को 01 बजे कुनाल मोगा उसके कमरे में घुस गया और दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। उसके विरोध करने पर मारपीट की। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया। पीड़ित के तहरीर देने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

इज्जतनगर थाना प्रभारी के मुताबिक तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

Anuj Saxena
Author: Anuj Saxena

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज