बहेड़ी में दो युवतियों के लापता होने से मचा हड़कंप, गांव के युवक पर केस दर्ज

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बहेड़ी।

बरेली के बहेड़ी में दो सहेलियों के अचानक गायब होने से उनके परिवारों में बेचैनी का माहौल है। दोनों एक साथ घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। काफी तलाश के बावजूद कोई जानकारी नहीं मिलने पर परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर दोनों को बहलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।

परिजनों के मुताबिक, 25 नवंबर को दोपहर करीब दो बजे दोनों सहेलियां गांव के पास एक  मोड़ पर देखी गई थीं। इसके बाद वे कहां गईं, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। शाम होने तक घर नहीं पहुंचने पर परिवार वालों ने परिचितों और रिश्तेदारों से संपर्क किया। आसपास के इलाकों में भी खोजबीन की गई, लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चला।

लापता युवतियों में एक की उम्र करीब 18 वर्ष और दूसरी की 16 वर्ष बताई गई है। दोनों के परिवार एक ही जाति से ताल्लुक रखते हैं और उनके घर भी आसपास स्थित हैं। एक युवती के पिता ने करीब 20 वर्षीय ग्रामीण युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। इसमें युवक पर दोनों को अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया गया है।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस मामले की अलग-अलग पहलुओं से पड़ताल कर रही है। प्रेम-प्रसंग की आशंका को भी जांच में शामिल किया गया है, हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस संभावित स्थानों पर तलाश कर रही है। फिलहाल दोनों सहेलियों की सुरक्षित बरामदगी पुलिस की प्राथमिकता बनी हुई है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment