अखिलेश की शपथ पर मौलाना का तंज, बोले- उनके कार्यकाल में भी होती थी गुंडागर्दी

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से घोषणापत्र जारी करने के दौरान गुंडागर्दी और बदमाशी खत्म करने की शपथ लेने पर सियासी हमला शुरू हो गया है। बरेली के मौलाना शाहबुद्दीन रजवी बरेलवी ने अखिलेश यादव की शपथ पर तंज कसते हुए उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल पर सवाल उठाए हैं।

मौलाना शाहबुद्दीन ने कहा कि अखिलेश यादव अपने घोषणापत्र में शपथ लेकर कह रहे हैं कि गुंडागर्दी बंद कराएंगे, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे और बदमाशी करने वालों को जेल भेजेंगे। ऐसे में सवाल उठता है कि जब वह खुद मुख्यमंत्री थे, तब प्रदेश में गुंडागर्दी और बदमाशी क्यों होती थी?

उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव के कार्यकाल में भी महिलाओं के साथ छेड़छाड़, जमीनों और खाली प्लॉटों पर कब्जे जैसी घटनाएं होती थीं। उस समय ‘खाली प्लॉट हमारा है’ जैसे नारे भी सुनने को मिलते थे। मौलाना ने कहा कि अब घोषणापत्र में इन समस्याओं को खत्म करने की बात करना अपने आप में सवाल खड़े करता है।

मौलाना शाहबुद्दीन ने सपा के घोषणापत्र को झूठ का पुलिंदा बताते हुए कहा कि इसमें किए गए दावे निराधार और बेतुके हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यह घोषणापत्र पढ़ने लायक नहीं, बल्कि कूड़ेदान में डालने लायक है। मौलाना के इस बयान ने अखिलेश यादव के घोषणापत्र को लेकर चल रही सियासी बहस को और गरमा दिया है।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment