
पंकज गुप्ता
बदायूं । कादरचौक थाना क्षेत्र में (swift car) स्विफ्ट
की टक्कर से टेंपो खाई में पलटने से 3 लोगों की मौत हो गई जबकि इस हादसे में 6 लोग घायल हो गए इसमें से गंभीर रूप से घायल 3 लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया बाकी तीन घायलों का इलाज बदायूं जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और तत्काल घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया वही मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेजा गया है।
जानकारी के मुताबिक कादरचौक थाना क्षेत्र इलाके के बदायूं कादरचौक रोड पर अनेजा पैट्रोल पंप के पास की है जहां एक स्विफ्ट डिजायर कार और टेंपो की भीषण भिड़ंत हो गई जिसके बाद टेंपो सड़क किनारे गड्ढे में जाकर पलट गया घटना में तीन लोगों की मौत हो गई वहीं 6 लोग घायल हो गए । घायलों को तत्काल जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया, गंभीर रूप से घायल 3 लोगों को यहां से हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया । मृतकों में दो पुरुष और एक बच्चा है ।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतकों के नाम रामबाबू तथा राजपाल है तीसरा मृतक एक बच्चा है। घटना में कई घायल हुए हैं जिसमें गंभीर रूप से घायल 3 को जिला चिकित्सालय में प्रारंभिक इलाज के उपरांत हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है वहीं तीन घायलों का इलाज अभी जिला चिकित्सालय में चल रहा है।
सीओ सिटी चंद्रपाल सिंह का कहना है कि स्विफ्ट डिजायर कार और ऑटो कादरचौक की तरफ से आ रहे थे कार ने ऑटो में पीछे से टक्कर मारी है घटना में 3 लोगों की मौत हुई है गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को अलीगढ़ रेफर किया गया है।




