संविधान दिवस पर बाबा साहब अम्बेडकर को किया गया याद

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। जिले में बुधवार को संविधान दिवस बड़े सम्मान के साथ मनाया गया। एसएसपी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों को संविधान की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बाबा साहब अम्बेडकर

की फोटो  पर माल्यार्पण किया।

 

 

उन्होंने कहा कि संविधान देश की आत्मा है और हर नागरिक को इसके मूल सिद्धांतों—समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व—का पालन करना चाहिए। वहीं दूसरी ओर कलेक्ट्रेट परिसर में भी संविधान दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित हुआ। अफसरों ने संविधान निर्माता डॉ. भीम राव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

इसके बाद अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संवैधानिक दायित्वों की शपथ दिलाई गई। वक्ताओं ने कहा कि अम्बेडकर द्वारा रचित भारतीय संविधान विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक दस्तावेज है, जो हर नागरिक को समान अधिकार देता है। इसलिए सरकारी कर्मचारियों को चाहिए कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन संविधान की भावना के अनुरूप करें और जनता के प्रति जवाबदेही बनाए रखें।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment