अहिल्याबाई होल्कर नारी सशक्तिकरण की प्रतीक थीं : एमएलसी बहोरनलाल मौर्य

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

भोजीपुरा। दिव्यानंद आश्रम में आयोजित त्रिशताब्दी स्मृति अभियान कार्यक्रम में एमएलसी बहोरनलाल मौर्य ने अहिल्याबाई होल्कर को भारत की महान नारी बताया। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई के जीवन में मर्यादा, नीति, धर्म और संस्कारों का अद्भुत समन्वय था। पति खांडेराव और इकलौते पुत्र मालेराव की मृत्यु के बाद भी उन्होंने जीवन में कभी हार नहीं मानी और नारी शक्ति की प्रेरणा बनकर उभरीं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्रा ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने संघर्षपूर्ण जीवन जीते हुए राज्य के विकास और जनकल्याण के कार्य किए। उन्होंने अपने शासनकाल में मंदिर, कुएं, धर्मशालाएं और अन्य जन सुविधाएं बनवाकर समाज के हर वर्ग का ध्यान रखा। वे न्यायप्रिय, दूरदर्शी और नारी सशक्तिकरण की सजीव मिसाल थीं।

कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय, अहिल्याबाई होल्कर और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

इस अवसर पर श्रुति गंगवार, स्वाति गंगवार, जिला महामंत्री निर्भय सिंह गुर्जर, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र कुमार मिश्रा, रामकिशोर मौर्य, राहुल राठी, बुद्धसेन मौर्य, कृष्ण पाल मौर्य, राकेश कश्यप, महेश चंद्र शर्मा, सहकारी कन्या समिति अध्यक्ष महिपाल गंगवार, बृजेश गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र पाल गंगवार, जेडी मौर्य समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज