पूर्ण आहुति के बाद धूमधाम से निकाली कलश विसर्जन शोभायात्रा

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

शीशगढ़।थाना क्षेत्र के गाँव बल्ली में प्राचीन शिव मन्दिर पर पिछले सात दिनों से चल रही श्री मद भागवत कथा का मंगलवार को समापन हो गया। कथा के समापन पर पूर्ण आहुति के बाद धूमधाम से कलश विसर्जन शोभायात्रा निकालकर भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।

मंगलवार को कलश विसर्जन के साथ ही कथा का विधिवत समापन हुआ। इसके बाद आयोजित विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में भक्तों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान पूरे गांव में भक्तिमय माहौल रहा।ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में प्रत्येक वर्ष भागवत कथा के बाद भंडारे का आयोजन किया जाता है। यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है। जिसमें स्थानीय लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।

कथा वाचक मनोज शास्त्री ने सात दिनों तक भक्तों को भागवत कथा का श्रवण कराया। उनकी पूरी टीम ने भी कथा के सफल आयोजन में सहयोग किया। मनोज शास्त्री ने अपने प्रवचन में कहा कि इस भीड़ भरी व्यस्त जिंदगी से कुछ समय निकालकर भगवान की कथा का श्रवण करना चाहिए, क्योंकि इस लोक में आने का अंतिम लक्ष्य मोक्ष है, जो भगवान के नाम से ही पूर्ण होगा।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment