युवक को जहरीला पदार्थ देने का आरोप, उपचार के दौरान मौत

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

भोजीपुरा।

भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव घंघोरा घंघोरी निवासी 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि उसे उसके ही दोस्तों ने जहरीला पदार्थ पिला दिया, जिससे उसकी जान चली गई। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर गांव के ही सचिन गंगवार और उसके एक अज्ञात साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

जानकारी के मुताबिक, 19 अगस्त की शाम सुरेंद्र गंगवार अपने दोस्त सचिन व उसके एक अन्य साथी के साथ मझौआ गंगापुर में आयोजित जन्माष्टमी मेले में गया था। आरोप है कि देर रात सुरेंद्र को सचिन और उसके साथी ने शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया।

इसी बीच 19 अगस्त की रात करीब दो बजे सुरेंद्र की तबीयत बिगड़ने पर उसके भाई अनिल गंगवार को जानकारी दी गई। आनन-फानन में परिजन उसे बेहोशी की हालत में मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां भर्ती करने के बाद उपचार जारी रहा। गुरुवार दोपहर करीब दो बजे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और शुक्रवार को रिपोर्ट आने के बाद परिजनों को सौंप दिया। भोजीपुरा प्रभारी निरीक्षक प्रवीन सोलंकी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज