बरेली में संजय सिंह ने भाजपा को घेरा, अग्निवीर योजना से लेकर अडानी तक पर साधा निशाना

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली।

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बरेली में आयोजित सत्ता परिवर्तन जनाक्रोश रैली के मंच से भाजपा सरकार के खिलाफ तीखा हमला बोला। उन्होंने रोजगार, सेना में भर्ती, उद्योगपतियों को मिल रही राहत और धार्मिक मुद्दों पर राजनीति को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार को कठघरे में खड़ा किया। संजय सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास के बजाय ‘उल्लू बनाओ योजना’ चलाई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लखनऊ में आयोजित कौशल दीक्षांत समारोह पर भी उन्होंने सवाल उठाए।

[फोटो: न्यूज वॉक्स]

अग्निवीर योजना को लेकर अमित शाह पर साधा निशाना

संजय सिंह ने अग्निवीर योजना का मुद्दा उठाते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को अग्निवीर बनाया जा रहा है, जबकि प्रभावशाली लोगों के बच्चों को बड़े पद मिल रहे हैं। उन्होंने इसे युवाओं के साथ अन्याय बताया। बीसीसीआई अध्यक्ष पद को लेकर भी उन्होंने तंज कसा और कहा कि जिसे बल्ला पकड़ना तक नहीं आता, उसे भी क्रिकेट बोर्ड का अध्यक्ष बना दिया जाता है।

रामजन्मभूमि जमीन विवाद पर भाजपा को घेरा

रामजन्मभूमि से जुड़े जमीन खरीद विवाद का जिक्र करते हुए आप सांसद ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो राम के नहीं हुए, वे किसी के नहीं हो सकते। इस मुद्दे के जरिए उन्होंने अपने राजनीतिक विरोधियों पर सवाल उठाए।

अडानी और उद्योगपतियों की कर्जमाफी पर उठाए सवाल

संजय सिंह ने बड़े उद्योगपतियों के कर्जमाफ किए जाने के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि बड़े उद्योगपतियों को राहत मिल जाती है, लेकिन आम आदमी को आर्थिक परेशानियों से निजात नहीं मिलती। प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि देश की संपत्तियां अडानी को सौंपी जा रही हैं और सरकार आम जनता के हितों के बजाय उद्योगपतियों के फायदे के लिए काम कर रही है।

[फोटो सोर्स: न्यूज वॉक्स]

हिंदू-मुस्लिम के नाम पर राजनीति करने वालों से सतर्क रहने की अपील

रैली को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने जनता से हिंदू-मुस्लिम के नाम पर राजनीति करने वाले लोगों से सावधान रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनता को धार्मिक मुद्दों के बजाय रोजगार, शिक्षा और आम आदमी की समस्याओं पर सवाल उठाने चाहिए।

रैली में संजय सिंह ने भाजपा सरकार की नीतियों और केंद्र के कामकाज पर कई सवाल खड़े किए। उनके संबोधन में अग्निवीर योजना, युवाओं के रोजगार, उद्योगपतियों को मिलने वाली राहत और धार्मिक मुद्दों पर राजनीति प्रमुख रूप से शामिल रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज